कोरोना वायरस : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दवा को लेकर चेतावनी के बाद क्या बोला भारत?

कोरोना वायरस : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दवा को लेकर चेतावनी के बाद क्या बोला भारत?

नयी दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत ने मलेरिया की दवाई के निर्यात पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो इसकी प्रतिक्रिया दिख सकती है. उन्होंने कहा कि मैंने रविवार सुबह भारत के प्रधानमंत्री से बातचीत की, हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई है. अगर वे हमें एंटी मलेरिया दवा भेजते हैं तो अच्छा रहेगा, अगर वे नहीं देते हैं तो जाहिर है कि अमेरिका की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हो सकती है. उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका भारत को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोक सकता है.


अमेरिका में कोरोना महामारी बेकाबू हो गया है और तेजी से उसका वायरस फैल रहा है. इसके इलाज में मलेरिया की दवा हाइड्राॅक्सीक्लोरोक्विन का उपयोग किया जाता है, जिसकी मांग अमेरिका ने की है. भारत में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन तो होता है लेकिन इसकी यहां खपत भी बहुत अधिक है. ऐसे में भारत ने इसके निर्यात पर रोक लगा रखी है. भारत ने अभी यह फैसला नहीं लिया है कि मलेरिया की दवा अमेरिका को भेजनी है या नहीं.

अमेरिका राष्ट्रपति से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत जो भी संभव हो सकेगा इस मामले में करेगा. भारत में कोरोना वायरस के बढते मामले को लेकर भारत भी इस दवा की जरूरत महसूस करता है.

यह भी पढ़ें: ग्रेट प्लेस टू वर्क® की टॉप-100 सूची में शामिल हुई वेदांता, कर्मचारियों के लिए बनाई ₹2500 करोड़ की संपत्ति

भारतीय विदेश मंत्रालय नेआज कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि भारत अपने सभी पड़ोसी देशों को उचित मात्रा में पेरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का लाइसेंस देगा. उन्होंने कहा कि हम इन आवश्यक दवाओं की आपूर्ति कुछ देशों को भी करेंगे जो विशेष रूप से इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

ग्रेट प्लेस टू वर्क® की टॉप-100 सूची में शामिल हुई वेदांता, कर्मचारियों के लिए बनाई ₹2500 करोड़ की संपत्ति ग्रेट प्लेस टू वर्क® की टॉप-100 सूची में शामिल हुई वेदांता, कर्मचारियों के लिए बनाई ₹2500 करोड़ की संपत्ति
गिरिडीह की बेटी श्रद्धा कुमारी बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, BPSC 70वीं परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
सरला बिरला पब्लिक स्कूल का ‘चेकमेट चैंपियंस’ शिविर संपन्न, युवा शतरंज खिलाड़ियों ने सीखे जीत के गुर
दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण