हनुमान भक्त अरविंद के लक्ष्मण मनीष सिसोदिया भी जीते चुनाव, पहुंचे मंदिर

हनुमान भक्त अरविंद के लक्ष्मण मनीष सिसोदिया भी जीते चुनाव, पहुंचे मंदिर

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से मुश्किल लड़ाई में फंसे आम आदमी पार्टी के नेता व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी चुनाव जीत गए. मनीष सिसोदिया सुबह मामूली वोटों से आगे थे, लेकिन फिर भाजपा के रवि नेगी ने उन पर बढत बना ली. दिन के 12 बजे तक ऐसा लगता रही कि मनीष सिसोदिया अब पिछड़ते जाएंगे, लेकिन फिर बाजी पलटी और मनीष ने बढत बनानी शुरू की. यह बढत लगातार बड़ी होती गयी और आखिरकार मनीष सिसोदिया जीत गए.

मुश्किल लड़ाई के कारण मनीष सिसोदिया पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुआ और मतणगना केंद्र पर ही रहे. जब नतीजे उनके पक्ष में आ गए तो वे अपने समर्थकों के साथ बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान का दर्शन किया व आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने शंख भी बजाया.

मनीष सिसोदिया की जीत उनसे ज्यादा उनके मित्र व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए जरूरी थी. अरविंद केजरीवाल के हर अहम कार्य के सबसे अहम शख्स मनीष सिसोदिया ही होते हैं. मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री के रूप में सबसे अधिक मंत्रालयों की जिम्मेवारी संभालते रहे हैं. मनीष सिसोदिया मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी अरविंद केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं. जब योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण जैसे नेताओं ने केजरीवाल का तीखा विरोध शुरू किया था तो मनीष सिसोदिया न सिर्फ उनकी ढाल बने थे, बल्कि उन्होंने उन्हें जवाब भी दिया था.

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं

मनीष सिसोदिया अगर जीत नहीं पाते तो अरविंद केजरीवाल को सरकार संचालन के लिए एक मजबूत चेहरे की कमी से जूझना पड़ता. दिल्ली विधानसभा में एक स्तरीय प्रतिनिधित्व है, वहां विधान परिषद नहीं है. ऐसे में उन्हें उस रास्ते भी सदन में भेज कर मंत्री नहीं बनाया जा सकता था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक