विधानसभा चुनाव नतीजे : यूपी-उत्तराखंड में भाजपा की वापसी, सिद्धू, कैप्टन, स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हारे

विधानसभा चुनाव नतीजे : यूपी-उत्तराखंड में भाजपा की वापसी, सिद्धू, कैप्टन, स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हारे

अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 6750 वोटों से चुनाव हार गए। अमरिंदर सिंह ने सिद्धू की वजह से ही पार्टी छोड़ने का आरोप लगाया था।


उत्तरप्रदेश में भाजपा से अलग हुए स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत सिंह मान 58206 वोटों से धुरी सीट से चुनाव जीत गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा है कि वे गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें 30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत


पंजाब के मूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा सीट से 19873 वोटों से चुनाव हार गए हैं।


पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्री सत्येंद्र जैन ने हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।

नयी दिल्ली/लखनऊ : उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा के वोटों की गिनती चल रही है, जिसमें फिलहाल भाजपा अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश में भाजपा रूझानों में स्पष्ट बहुमत की ओर बढती दिख रही है, जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे टीवी रूझानों नहीं बल्कि बूथों पर ध्यान दें।

403 सीट वाली उत्तरप्रदेश विधानसभा में साढे 11 सुबह तक भाजपा 245 सीटों के साथ बढत बनाए हुए है। जबकि सपा 115 सीटों पर है, वहीं बीएसपी छह, कांग्रेस तीन और अन्य 29 सीटों पर हैं।


वहीं, उत्तराखंड में भी भाजपा फिर से सत्ता में आ रही है। 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा 42 एवं कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है।

पंजाब में अपने आंतरिक कलह के बाद कांग्रेस सत्ता से बाहर होती दिख रही है। वहां आम आदमी पार्टी की सूनामी आती नजर आ रही है। अरविंद केजरीवाल की आप आदमी पार्टी 89 व कांग्रेस 13 सीटों पर बढत बनाए हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल नौ सीटों पर व भाजपा गठबंधन पांच सीटों पर आगे है।

60 सीटों वाले मणिपुर में 27 सीटों पर भाजपा आगे है, जबकि कांग्रेस 10 पर बढत बनाए हुए है।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान 23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण