राम मंदिर ट्रस्ट के एलान पर क्या बोले ओवैसी, संजय राउत और बाबा रामदेव?

राम मंदिर ट्रस्ट के एलान पर क्या बोले ओवैसी, संजय राउत और बाबा रामदेव?

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक 15 सदस्यीय ट्रस्ट का एलान कर दिया. इस पर हर पक्ष की ओर से प्रक्रिया आ रही है. इस मामले में एमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को आचार संहिता की भावना को तो मानना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली का चुनाव चल रहा है तब अब आप यह एलान आठ तारीख के बाद भी कर सकते थे. उन्होंने कहा कि संसद तो 11 फरवरी तक है. पर, उन्हें अभी ही करना था. उन्होंने कहा कि लगता है कि भाजपा दिल्ली चुनाव को लेकर परेशान है.

वहीं, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस एलान के लिए शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से धन्यवाद देते हुए इसका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि लेकिन यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत लिया गया. उन्होंने कहा कि इस फैसले का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य है. इस कर्तव्य का पालन प्रधानमंत्री ने किया है, इसलिए उनका मैं अभिनंदन करता हूं.

वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 67 एकड़ जमीन राम मंदिर के िलए देकर ऐतिहासिक फैसला किया है. देश को पहला प्रधानमंत्री मिला है जो अपने आप को हिंदू कहने में गर्व महसूस करता है. राम केवल हिंदुओं के ही पूर्वज नहीं हैं, वे समस्त भारतीयों के पूर्वज हैं, वे मजहब से परे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान