आईएमएफ के बाद इस एजेंसी ने घटाया भारत की जीडीपी का ग्रोथ रेट, जानिए क्यूँ?
नई दिल्लीः भारतीय अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बाद भारतीय रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। इस रेटिंग .5 एजेंसी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.5 प्रतिशत् तक रहने का अनुमान है। इससे पहले IMF ने भी चालू वित्त-वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट को घटाकर 4.8 प्रतिशत् रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले IMF ने चालू वित्त वर्ष में 6.1 फीसदी बढ़त होने का अनुमान जारी किया था।
भारतीय जीडीपी के गिरावट में मुख्य वजह कम खपत और कमजोर निवेश है। इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च के इकोनॉमिस्ट सुनील सिन्हा का कहना है कि वित्त वर्ष 2021 में कुछ सुधार होने की उम्मीद थी, लेकिन जोखिम बना हुआ है जिसकी वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था कम खपत और कमजोर मांग के चक्र में फंसती दिख रही है। इससे पहले भारतीय एजेंसी ने इस वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 5.6 प्रतिशत् से ग्रोथ होने का अनुमान लगाया था।
Related Posts

Latest News

