स्क्विड गेम: द चैलेंज' सीजन 2' की रिलीज डेट आई सामने दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

खूनी खेल की वापसी, 456 खिलाड़ी भिड़ेंगे 40 करोड़ के इनाम के लिए

स्क्विड गेम: द चैलेंज' सीजन 2' की रिलीज डेट आई सामने दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

ब्लॉकबस्टर कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब इस सुपरहिट सीरीज पर आधारित रियलिटी शो 'स्क्विड गेम: द चैलेंज 2' आपके मनोरंजन के लिए आ रहा है।

ब्लॉकबस्टर कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब इस सुपरहिट सीरीज पर आधारित रियलिटी शो 'स्क्विड गेम: द चैलेंज 2' आपके मनोरंजन के लिए आ रहा है। इस शो में एक बार फिर 456 खिलाड़ी लगभग 40 करोड़ रुपये के इनाम के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे। यानी दर्शकों को फिर से खतरनाक और रोमांच से भरे खूनी खेल का अनुभव मिलने वाला है।

'स्क्विड गेम: द चैलेंज 2' को अगले महीने रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने इसका शेड्यूल तीन हफ्तों का तय किया है, जिसके तहत एपिसोड 1 से 4 को 4 नवंबर को, एपिसोड 5 से 8 को 11 नवंबर को और अंतिम एपिसोड (9) को 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो का टीज़र पहले ही जारी हो चुका है, जिसने दर्शकों में उत्साह और जिज्ञासा बढ़ा दी है।

इस रियलिटी शो में 'सेलिंग सनसेट' के कई मशहूर प्रतियोगी इस खूनी खेल में हिस्सा लेते नजर आएंगे। इनमें क्रिसहेल स्टॉज, चेल्सी लाजकानी, ब्रे टिएसी, एम्मा हर्नान, रोमेन बोनट, मैरी बोनट, अलाना गोल्ड, अमांजा स्मिथ, सैंड्रा वेरगारा, निकोल यंग और जेसन ओपेनहाइम जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, बाकी प्रतिभागियों के नाम और चेहरे का खुलासा सीरीज की रिलीज के करीब किया जाएगा।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान