भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी की लगाई क्लास, कहा – मम्मी की उम्र की हैं पर तमीज नहीं है आपको
मुंबई : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने अभिनय व गायन के लेकर तेवर को लेकर भी जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह की फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन व अश्लील फिल्म केस में फंसे राज कुंद्रा की साली शमिता शेट्टी को जमकर लताड़ लगायी है और उन्हें अपनी मम्मी की उम्र को बता दिया है।

Darling #akshara agar @ShamitaShetty ma Ke umar ki hain toh main yeh janna chahti hoon kya tum Ghar pe apne ma se bhi aisi batameezi se baat karti ho?Ab kahan gayi aapko sabhyata? Not cool #ageist @ColorsTV @BiggBoss @biggbossott_ @TheShilpaShetty @karanjohar pic.twitter.com/kuxz6AmVGE
— kashmera shah (@kashmerashah) August 18, 2021
मालूम हो कि अक्षरा सिंह व शमिता शेट्टी की उम्र में 15 साल का फासला है। अक्षरा सिंह 27 साल की हैं, जबकि शमिता शेट्टी की उम्र 42 साल है। दोनों में अंतर यह है कि अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद सफल अभिनेत्री व गायिका हैं, जबकि बड़ी अभिनेत्री की बहन होने पर भी शमिता शेट्टी को बॉलीवुड की नाकमयाब एक्ट्रेस माना जाता है, जिनके खाते गिने-चुने फिल्म हैं, जिसमें एक सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें भी हैं।
Shame on you all for age shaming our girls. How dare you? I have got an instant dislike for these four now and I stand by @ShamitaShetty and anyone that goes through this age slamming. You are lucky I am not inside to break your face housemates. @ColorsTV @BiggBoss @biggbossott_ pic.twitter.com/nd7p1VbULA
— kashmera shah (@kashmerashah) August 17, 2021
शमिता की उम्र मां की उम्र बताए जाने पर उनके उम्र को लेकर लोग मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री कश्मीरा शाह शमिता के पक्ष में सामने आयी हैं। कश्मीरा शाह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मूस, अक्षरा, निशांत व प्रतीक शमिता की उम्र को लेकर मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। इसे पोस्ट करते हुए कश्मीरा ने लिखा है कि आप लकी हैं कि मैं अभी आपका मुंह तोड़ने के लिए घर में मौजूद नहीं हूं। उन्होंने पूछा है कि शमिता की ऐज शेमिंग करने पर आपको शर्म आनी चाहिए और ऐसी हिम्मत कैसे हुई?
