हजारीबाग के अक्षत, बोकारो की निकिता व तनीष बंसल झारखंड टाॅपर

हजारीबाग के अक्षत, बोकारो की निकिता व तनीष बंसल झारखंड टाॅपर

-सीबीएसई ने जारी किये 12वीं के नतीजे
स्टेट ब्यूरो: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है। इस बार साइंस, आर्ट्स और कामर्स के तीनों स्ट्रीम में परीक्षार्थियों ने झारखंड का नाम रौशन किया है। साइंस में डीएवी स्कूल, हजारीबाग के अक्षत अग्रवाल, आर्ट्स में बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार की निकिता सिन्हा, कॉमर्स में होलीक्रोस स्कूल, बोकारो के तनीष बसंल ने पूरे प्रदेश में टाॅपर होने का गौरव हासिल किया है। टाॅपरों का संकाय यहां जरुर अलग है, लेकिन प्रतिशत एक ही है- 98.2।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ज्यादा बेहतर नतीजे आये हैं। विज्ञान में 54, कॉमर्स में 16 और मानविकी में सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत व इससे अधिक अंक हासिल किया है। पीएचई में अक्षत अग्रवाल एवं गरिमा कुमारी ने 100 में 100 अंक हासिल किया है। फाईन आर्टस में हिमांशु राज, गरिमा कुमारी, अनन्या सिंह, रिया कुमारी, सौरभ झा, आर्य रवि, मेघा कुमारी, अजाद प्रसाद, शुभम कुमार और सौम्या श्रुति ठाकुर 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है। फाईन आर्ट्स हजारीबाग में डीएवी स्कूल हजारीबाग में पढ़ाया जाता है। इसमें प्रैक्टिकल अंक सर्वाधिक होते हैं। तीनों संकाय को मिलाकर कुल 77 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है।
साइंस टापर्स
अक्षत अग्रवाल,डीएवी स्कूल, हजारीबाग: 98.2
रिद्धि सिंह,डीपीएस, धनबाद: 97.6
जारुबि आकांक्षा, जेवीएम श्यामली, रांची: 97.6
नवीन कुमार, डीएवी कोयला नगर, धनबाद: 97.2
हिमांशु राज,डीएवी स्कूल, हजारीबाग: 97.2
अनुष्का पाल, डीपीएस बोकारो: 97.2
आदित्य, डीपीएस रांची: 97
श्रुति श्रेयसी,डीपीएस, रांची: 97
अनन्या इश,डीपीएस,धनबाद: 97
हर्षित अग्रवाल,डीएवी बिष्टुपुर जमशेदपुर: 97
अभिख्या त्रिपाठी,डीएवी बिष्टुपुर,जमशेदपुर: 97
गरिमा, डीएवी स्कूल, हजारीबाग: 96.8
आर्ट्स टॉपर
निकिता सिन्हा,डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 4, बोकारो: 98.2
संजीवनी चटर्जी,संत जेवियर स्कूल,हजारीबाग: 97.2
श्रेया शीतल,डीएवी स्कूल,हजारीबाग:97.2
अंजली शर्मा,धनबाद पब्लिक स्कूल: 97.2
हर्ष राज,डीएवी हेहल, रांची:96.8
सृष्टि सुरभि, जेवीएम श्यामली: 96.8
अपूर्वा कृति, डीएवी स्कूल, हजारीबाग: 96
साक्षी सिंह रू जेवीएम श्यामली, रांची: 95.4
कॉमर्स टापर्स
तनीष बसंल,होलीक्रास स्कूल,बालीडीह, बोकारो: 98.2
तनीषा,राजकमल,धनबाद: 97.4
मौसम खरकिया,राजकमल धनबाद: 97.2
जाह्नवी मोदी, डीपीएस,रांची: 97
सरोजिनी गुप्ता,राजकमल,धनबाद: 96.8
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति
क्लैट 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, शौर्य प्रताप शाहदेव बने स्टेट टॉपर