दिनदहाड़े घर में घुस कर माँ-बेटे की गोली मारकर हत्या
On
देवघर: जिले में सोमवार की रात माँ-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी हरिशरणम् कुटीर के समीप सेंचुरिया गली में हुई। अपराधियों ने सोमवार की रात करीब आठ बजे अनिल सिंह की पत्नी अरुणा देवी और उसके छोटे बेटे अमित सिंह उर्फ़ पुकू को गोली मार दी। वारदात होने से ठीक पहले अमित अपने घर को लौटा था। उस दौरान जब वह मोटरसाइकिल लगाकर घर में जा ही रहा था, तभी अपराधियों ने उसे पीछे से गोली मार दी। आवाज सुनकर जब उसकी माँ बाहर आई, तो उसे भी गुंडों ने गोली मार दी।
वारदात के समय अमित का दोस्त भी घर के अन्दर मौजूद था। उसने अपने दोस्तों को फोन कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीँ उसकी माँ की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने अमित के दोस्त अंकित से पूछताछ की। मिली खबरों के मुताबिक़ अमित विशाल हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आया था। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



