दुमका : नाबालिग से गैंगरेप व हत्या के सभी तीन आरोपियों की फांसी की सजा
On
दुमका: जिले में छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के मामले में पोक्सो कोर्ट में सभी दोषियों को आज फांसी की सजा सुनाई गयी। दोषी मिठू राय, पंकज मोहली और अशोक राय ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया था। जिसे लेकर कोर्ट ने अभियुक्तों को अपहरण, गैंगरेप और मर्डर के लिए आइपीसी की धारा 366, 376A, 376D, 302 और धारा 201/34 के तहत दोषी करार दिया।
इस मामले की सुनवाई पोक्सो एक्ट के न्यायाधीश तौफिकुल हसन की कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। उन्होंने महज तीन दिनों के भीतर सुनवाई कर चौथे दिन ऐतिहासिक फैसला सुनाकर सबको चौंका दिया।


यह भी पढ़ें: शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बर्बरता! ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
आपको बता दें कि अपराध की जघन्यता को देखते हुए इस मामले की सुनवाई सोमवार रात दस बजे तक चली थी, जिसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


