बंधन बैंक के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालात में रिम्स रेफर

बंधन बैंक के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालात में रिम्स रेफर

रांची(रामगढ़) : प्रदेश के रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू थाना के पालू स्थित बंधन बैंक में कार्यरत डोर स्टेप बैंकिंग अधिकारी तारापदो हांसदा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगी और गंभीर हालत में उन्हें पतरातू अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस पड़ताल में जुट गई है, लेकिन फिलहाल किसी भी प्रकार की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि बैंककर्मी पालू जंगल के निकट बिंजा कलेक्शन में जा रहे थे। इसकी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने कर्मी हांसदा के ऊपर हमला कर दिया। उन्हें इस बाबत दो गोलियां छाती व पैर में लगी है। गंभीर अवस्था में घायल हुए हांसदा को पहले राहगीरों द्वारा पतरातू ब्लॉक अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन उनके हालात को देखने के बाद तत्काल रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पंहुचे पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, इंस्पेक्टर विद्याशंकर समेत अन्य पुलिसकर्मी पतरातू ब्लॉक अस्पताल पहुंचे व घटनास्थल पर जाकर हालात को जाना-समझा। कहा कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी