अफवाहों से सकते में चिकन बाज़ार, अबतक 200 करोड़ रूपए का हुआ घाटा
On
रांची: चीन में फैले कुख्यात कोरोना वायरस अपना कहर झारखंड के चिकन व्यापार पर बरपा रही है। सोशल मीडिया पर मुर्गे से कोरोनावायरस फैलने की अफवाह से पौल्ट्री बाज़ार में गिरावट देखी जा रही है। चिकन कारोबार से जुड़े व्यापारी एवं पालकों के सामने भुखमरी की हालात पैदा हो गयी है। पिछले एक महीनों में राज्यभर में मुर्गे का व्यवसाय 225 करोड़ रूपए से गिरकर 70 करोड़ पर पहुँच गया है।
झारखंड वीमेंस सेल्फ सपोर्टिंग पोल्ट्री को-ऑपरेटिव फेडरेशन के सीईओ डॉ पंकज दस ने उक्त जानकारी दी।उन्होंने कहा कि झारखंड में तकरीबन 6000 गरीब महिलायें और दो हजार से अधिक बड़े किसान पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़े हैं। अभी चिकन की खपत 70 फीसदी तक घट गयी है, जिस कारण किसानों को चिकन 34-35 रूपए प्रति किलो बेच रहे हैं। जबकि बाज़ार में बिचौलिए उसी मुर्गे को 110 रूपए प्रति किलो तक बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



