सीता सोरेन के आरोपों की बीच झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने की सांगठनिक बैठक, दिए अहम निर्देश

सीता सोरेन के आरोपों की बीच झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने की सांगठनिक बैठक, दिए अहम निर्देश

रांची : सोरेन परिवार (Shibu Soren)की बड़ी बहू व दुमका (Dumka) के जामा से झामुमो विधायक सीता सोरेन (JMM MLA Sita Soren) के आरोपों के बीच झामुमो महासचिव विनोद पांडेय (JMM General Secretary Vinod Pandey) ने शनिवार को एक अहम सांगठनिक बैठक की. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन के 12 बजे से राज्य के सभी जिलाें के प्रवक्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बैठक की. बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ जिला में संगठन की मजबूती पर उनकी राय पूछी गयी और वर्तमान समय में उनके द्वारा किये गए कार्य एवम सुझावों पर चर्चा की गयी.

बैठक में शामिल सदस्यों के द्वारा दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा उपरांत महासचिव विनोद पांडेय के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए.

बैठक में मनोज यादव, रवींद्र नाथ दुबे, डाॅ नीलम मिश्रा, सेतेंग सामुएल टोपनो, राजमुनि मेहता, दीपू सिन्हा, अरुणव सरकार, आनंद टुडू, सरोज सिंह, वीरेंद्र पांडेय सहित कई प्रवक्ता शामिल हुए.

उल्लेखनीय है कि सीता सोरेन ने दो दिन पहले झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र लिख कर विनोद पांडेय पर आरोप लगाया है कि वे कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने के लिए मना करते हैं और मुलाकात करने वालों पर निष्कासन की कार्रवाई की गयी है. इस संबंध में सीता सोरेन ने अपने चतरा दौरे का उदाहरण दिया है.

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर झामुमो का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय बोले- मतदाताओं के अधिकार से नहीं होगा कोई समझौता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित