कोरोना को लेकर झारखंड में तंबाकू उत्पाद के सार्वजनिक प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, छापामार दस्ता करेगा कार्रवाई

कोरोना को लेकर झारखंड में तंबाकू उत्पाद के सार्वजनिक प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, छापामार दस्ता करेगा कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में 17 जून की तारीख से आदेश जारी किया गया है

रांची : झारखंड सरकार द्वारा कुछ सप्ताह पूर्व तंबाकू उत्पादों के सेवन पर रोक संबंधी निर्णय अब राज्य में प्रभावी हो गया. इस संबंध में कल यानी 17 जून का झारखंड सरकार का एक पत्र न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी किया है. इसमें स्पष्ट उल्लेख कि राज्य में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा और यह फैसला केंद्र सरकार के आदेश के संबंध में कोरोना महामारी को लेकर लिया गया है.

इस पत्र में उल्लेख है कि तंबाकू कई बीमारियों की वजह है और थूकना कोरोना, इन्सेफलेटाइटिस, टीबी, स्वाइन फ्लू आदि के संक्रमण का प्रमुख कारण है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस यानी कोविद19 को एक वैश्विक महामारी घोषित किया है जिसका संक्रमण छूने, थूकने, छिंकने आदि से होता है. धूम्रपान से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है.


इसलिए झारखंड के सभी प्रकार के सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, परिसर, प्रतिष्ठान आदि जगहों पर किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का प्रयोग करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

इस आदेश की अवहेलना किए जाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 268, 269 सहित अन्य सुसंगत धाराओ में कार्रवाई की जाएगी. इसके अनुपालन के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर छापामार दस्ता गठित कर कार्रवाई की जाएगी और इसकी हर दिन की रिपोर्टिंग भी की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित