राज्यसभा के लिए शिबू सोरेन ने किया नामांकन, दूसरी सीट पर क्या बोले सीएम हेमंत, देखिए Video

राज्यसभा के लिए शिबू सोरेन ने किया नामांकन, दूसरी सीट पर क्या बोले सीएम हेमंत, देखिए Video

रांची : झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आज सत्ताधारी झामुमो के प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया. इस दौरान उनके बेटे व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य नेता मौजूद थे. राज्य में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिस पर नामांकन की आखिरी तारीख 13 मार्च है, जबकि वोटिंग 26 मार्च को होगी. अगर मैदान में दो ही उम्मीदवार होंगे, तो उन्हें सहज ही निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा, पर तीसरे प्रत्याशी के मैदान में उतरने पर तय तारीख को वोटिंग होगी. भाजपा अपनी ओर से प्रत्याशी उतारेगी और उसके देखते हुए ही सत्ताधारी खेमे की ओर से कांग्रेस अपना प्रत्याशी दे सकती है. ऐसे में पहली सीट पर शिबू सोरेन की जीत तय है, जबकि दूसरी सीट पर कड़ा मुकाबला होगा.


गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से शिबू सोरेन की उम्मीदवारी की घोषणा की थी. शिबू सोरेन के नामांकन के मौके पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, झामुमो महासचिव विनोद पांडे, कांग्रेस नेता व मंत्री आलमगीर आलम, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बंधु तिर्की आदि मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान