Saraikela news: अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान
कानूनी प्रावधानों से युक्त रैपर लगा चॉकलेट वितरित किया गया
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक खरसावां के निर्देशानुसार आज सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बच्चों एवं आम जनों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों से युक्त रैपर लगा चॉकलेट वितरित किया गया एवं लोगों को अवैध अफीम की खेती न करने के संबंध में जानकारियां दी गई जिसमें चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में घाटदुलमी बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं चॉकलेट वितरित किया गया खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी खरसावां के नेतृत्व में वर्गीपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाकर चॉकलेट वितरित किया गया तथा कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेरेंगदा में जागरूकता अभियान चलाते हुए चॉकलेट का वितरण किया गया
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
