रैली से मतदाताओं को जागरूक करेगा प्रशासन

रैली से मतदाताओं को जागरूक करेगा प्रशासन

रांची: लोकसभा चुनाव में बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए जिला प्रशासन की ओर से रैली फाॅर वोट का आयोजन किया जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को रैली फाॅर वोट का आयोजन होगा। स्वीप एक्टिविटी के तहत इस बार रांची एडवेंचर्स व्हीलर्स के साथ अनोखी पहल की जा रही है। इस रैली में 13 संगठन हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होेंने कहा कि इस बार पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या अच्छी है। यंगस्टर्स को गाड़ियां पसंद होती हैं और रैली में कई ऐसी आकर्षक गाड़ियां होंगी जिन्हें देखने की चाह लोगों को होगी और वो इन गाड़ियों के साथ सेल्फी ले सकेंगे। इसके अलावा सीआरपीएफ द्वारा बैण्ड एवं एलईडी वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक करने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही एलइडी वैन के जरिये भी ऑडियो और वीडियो सामग्री प्रसारित की जायेगी ताकि मतदान के प्रति लोग जागरुक हो।

Jharkhand Govt Ad
28 अप्रैल की सुबह मोरहाबादी मैदान से रैली का फ्लैग ऑफ किया जायेगा। जबकि रविवार को 21 अप्रैल को न्यूक्लियस मॉल से इसकी लॉन्चिंग की जोयगी। जो 02 मई तक जारी रहेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने कहा कि बेहतर मतदान प्रतिषत हमारा लक्ष्य है। खास कर रांची शहरी क्षेत्र और हटिया में लोग पढ़े- लिखे होने के बावजूद वोट देने नहीं निकलते। रैली पूरे शहर में घूमेगी तो बेहतर मतदान के लिए संदेश जायेगा। उन्होंने कहा कि वोट नहीं करने के बहाने कई है, जो भी रांची का भविष्य चाहेगा वो वोट जरुर करेगा।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद:JPSC-JSSC विवाद पर जयराम महतो का सरकार पर हमला, 14वीं JPSC PT रद्द करने की मांग

दिव्यांगों को मिलेगी सहायता

यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly: हंगामे के बीच 8,399 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

जिला निर्वाचन पदाधिकरी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को हर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। रांची संसदीय क्षेत्र में जो 9 हजार पीडब्ल्यूडी वोटर हैं उसमें से कोइ भी न छूटे, इस पर हमारा खास ध्यान है।

13 संगठन करेंगे शिरकत

रांची एडवेंचर्स व्हीलर्स के आशीष बुधिया ने बताया कि रैली में 13 संगठन हिस्सा लेंगे। इनमें काउंट्री क्रिकेट क्लब, डोरंडा ओल्ड जेवियरियन, एक्स वेस्टकाॅटियंस एल्युमिनी, फडेरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जेसीआई उड़ान, जेसीआई रांची, लायंस क्लब इंटरनैशनल, मारवाड़ी युवा मंच, रांची जिमखाना क्लब, रोटरी क्लब ऑफ रांची, राउंड टेबल इंडिया और श्री माहेश्वरी सभा शामिल हैं।

जो अपनी पांच- पांच गाड़ियां लेकर वोटिंग प्रमोट करेंगे। जो गाड़ियां अच्छे से डेकोरेट होकर आयेंगी उन्हें बेस्ट डेकोरेशन के लिए प्राइज दिया जायेगा। इसमें वीमेंस टीम भी होगी। साथ ही अलग- अलग मोटरसाइकिल प्रदर्शन के लिए लायीं जाएंगी।

कब कहां होगी रैली

22.04.2019 (सोमवार)

स्थान – आॅक्सीजन पार्क एवं कचहरी चैक

24.04.2019 (बुधवार)

स्थान – चर्च काॅम्प्लेक्स (सैनिक मार्केट) एवं रांची रेलवे स्टेशन

28.04.2019 (रविवार)

स्थान- न्यूक्लियस माॅल एवं फिरायालाल चैक

30.04.2019 (मंगलवार)

स्थान – चांदनी चैक एवं सूचना भवन

02.05.2019 (गुरुवार)

स्थान – बिरसा चैक एवं विधानसभा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही