इस महीने व्रत-त्योहारों की धूम, नोट कर लें दुर्गा पूजा की तिथि एवं शुभ मुहूर्त

इस बार डोली पर सवार हो कर आ रही हैं माँ दुर्गा

इस महीने व्रत-त्योहारों की धूम,  नोट कर लें दुर्गा पूजा की तिथि एवं शुभ मुहूर्त
माँ दुर्गा

अक्टूबर माह आरंभ होने जा रहा है. इस साल 3 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है जो 12 अक्टूबर को समाप्त होगी. गुरुवार को नवरात्रि प्रारंभ होने से माना जा रहा कि माँ दुर्गा इस बार डोली में सवार होकर आ रही है जो सुख, समृधि, धन, धान्य एवं ऐश्वर्य का प्रतीक है.

रांची: दशहरा (दुर्गा पूजा) महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है . माहिषासुर का वध करने के लिए माँ दुर्गा अवतरित हुई थी तब से ही आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि मनाया जाता है. नवरात्र में माँ के दुर्गा के नव रूपों का नव दिन तक पूरे विधि - विधान से पूजा किया जाता है. पुरानों के अनुसार नवरात्र के नव दिनों  तक जिस घर में माँ दुर्गा की पूरे विधि - विधान से पूजा किया जाता है, उस घर में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, धन, धान्य की प्राप्ति होती है.  

धार्मिक दृष्टि से इस साल अक्टूबर महिना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस साल आश्विन माह ढेर सारे व्रत त्योहार के साथ आई है जैसे दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिन पड़ेंगे. साथ ही इस साल अक्टूबर महीने मे ही कार्तिक माह की शुरूआत होगी. 

नवरात्रि का शुभ मुहूर्त 

इस साल 2024 मे आश्विन माह की शुरुआत 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रहने वाली है. हिन्दी पंचांग के अनुशार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस साल शुक्ल पक्ष 3 अक्टूबर सुबह के 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 4 अक्टूबर को सुबह के 2 बजकर 58 मिनट तक रहने वाली है. शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर  से 12 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला है. 12 अक्टूबर को विजयदशमी मनाया जाएगा है.

माँ के नौ स्वरूपों की पूजा की तिथि 

  • 03 अक्टूबर 2024    मां शैलपुत्री
  • 04 अक्टूबर 2024    मां ब्रह्मचारिणी
  • 05 अक्टूबर 2024    मां चंद्रघंटा
  • 06 अक्टूबर 2024    मां कूष्माण्डा
  • 07 अक्टूबर 2024    मां स्कंदमाता
  • 08 अक्टूबर 2024    मां कात्यायनी
  • 09 अक्टूबर 2024    मां कालरात्रि
  • 10 अक्टूबर 2024    मां सिद्धिदात्री
  • 11 अक्टूबर 2024    मां महागौरी
  • 12 अक्टूबर 2024    दुर्गा विसर्जन
Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान