सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संवाहक रहे स्व कामेश्वर चौपाल: बाबूलाल मरांडी

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से मंदिर निर्माण तक के साक्षी रहे स्व कामेश्वर चौपाल: रविंद्र कुमार राय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

रांची: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व कामेश्वर चौपाल सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे। कुशल संगठन कर्ता के साथ साथ वे कुशल वक्ता भी थे। उनका संपूर्ण जीवन राम काज केलिए समर्पित और संवाहक रहे। राम को वे आराध्य ही नहीं बल्कि राष्ट्र पुरुष मानते थे। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। इस भाव को उन्होंने गांव गांव तक पहुंचाया। सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद केलिए उनका जीवन समर्पित रहा। उनके साथ विहिप में संगठन कार्य साथ साथ करने का सुअवसर मिला जो स्मृतियों में शामिल है।

भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने आज कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। डॉक्टर राय ने कहा कि स्व चौपाल विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। पैर हाथ मिलकर उनकी 24 उंगलियां थी। 

कहा कि प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपनी सेवा का विशेष अवसर प्रदान किया। वे रामजन्भूमि आंदोलन को गति प्रदान किया साथ ही मंदिर निर्माण के भी साक्षी बने। भव्य मंदिर की नींव में पहला ईंट रखने की बात युगों  युगों तक याद रहेगी। स्व चौपाल श्री राम मंदिर के ट्रस्ट में भी शामिल थे। एक कुशल संगठन   कर्ता के रूप में  एकात्मता यात्रा और रामशिला पूजन कार्यक्रम में झारखंड के गांव गांव तक उनका प्रवास हुआ। उनका जब समाज जीवन केलिए अपूरणीय क्षति है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश भाजपा के नेताओं ने स्व चौपाल की आत्मा की शांति केलिए प्रार्थना की है

यह भी पढ़ें Sahibganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ गरिमामय माहौल में मनाया गया

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान