निशिकांत दुबे ने कहा सुनील तिवारी को हेमंत सोरेन झुठे केस में फंसा रहे हैं

निशिकांत दुबे ने कहा सुनील तिवारी को हेमंत सोरेन झुठे केस में फंसा रहे हैं

राँची: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर बाबूलाल के सलाहकार सुनील तिवारी पर लागए गए  दुष्कर्म के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि सुनील तिवारी पर झूठा केस करने से हेमंत सोरेन अपना गुनाह नहीं छिपा सकते। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि सुनील तिवारी के कारण ही शिबू सोरेन जेल गए थे और उनको केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था। सुनील तिवारी के गिरफ्तारी को निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के ताबूत का आख़िरी कील कहा है।

ज्ञात हो कि खूँटी की एक युवती ने 16 अगस्त को अरगोड़ा थाना में सुनिल तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म की प्रथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप था की अशोक नगर में अपने घर पर सुनील तीवारी ने नशे के हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके साथ ही सुनील तीवारी पर अनगड़ा की एक नाबालिक से बाल श्रम कराने का भी मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें साहिबगंज अवैध खनन जांच: मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

इन मामलों पर  सुनील तीवारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें 12 सितंबर को आगरा-दिल्ली हाइवे स्थित इटावा से गिरफ्तार कर लिया था। तबियत खराब होने के कारण उन्हें सैफई आयुरविज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की अनुमती मिलने पर उन्हें राँची लाया गया है।

यह भी पढ़ें बड़कागांव से भारी जुटान, ओबीसी आरक्षण 27% लागू करने की मांग को लेकर हजारों समर्थक रांची रवाना

राँची के अरगोड़ा थाना में पुलिस ने सुनील तिवारी से पूछताछ करने के बाद उन्हें एजेसी विशाल श्रिवास्तव की आदालत में प्रस्तुत किया  जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरास्त में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें Sahibganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ गरिमामय माहौल में मनाया गया

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान