Ranchi news: राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप द्वारा विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं: डॉ विष्णुचरण महतो

Ranchi news: राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप द्वारा विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में कार्यक्रमो का हुआ आयोजन
अभाविप द्वारा विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में कार्यक्रमो का हुआ आयोजन (तस्वीर)

रांची महानगर इकाई द्वारा युवा दिवस के पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं युवा दिवस के अवसर पर बड़ा तालाब स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं रांची महानगर कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए महानगर के विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राम लखन सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप इकाई ने वर्तमान परिदृश्य में विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी एवं विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णुचरण महतो, प्राध्यापक भारत कुमार, प्राध्यापक विजय कुमार, प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज सहदेव उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णुचरण महतो ने बताया  कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवावस्था में ही विश्व पटल पर भारत का परचम लहराया था। उन्होंने अपने युवावस्था का संपूर्ण कल मातृभूमि के लिए समर्पित किया था और उनका मानना था कि किसी भी राष्ट्र के वर्तमान से भविष्य निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान उस राष्ट्र के युवाओं का होता है। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं को अगर हम जीवन में उतार लें तो राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से काम करने की ऊर्जा सभी युवाओं को मिलेगी।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान