झारखंड के निर्भया कांड के दोषी राहुल राज को फांसी की सजा

झारखंड के निर्भया कांड के दोषी राहुल राज को फांसी की सजा

 

रांची : झारखंड के निर्भया कांड के नाम से चर्चित बूटी बस्ती की इंजीनियरिंग की छात्रा के रेप एवं हत्या मामले के मुख्य आरोपी राहुल राज को कोर्ट ने आज फांसी की सजा सुनायी. कल ही उसे सीबीआइ की विशेष अदालत ने इस मामले में दोषी करार दिया था और सजा सुनाने के लिए आज की तारीख तय की गयी थी. यह मामला 15-16 दिसंबर 2016 का है, जब बूटी बस्ती स्थित रामटहल चैधरी इंजीनियरिंग काॅलेज की एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद लड़की के शव को भी जला दिया गया था.

16 दिसंबर को लड़की के पिता ने सदर थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस और सीआइडी ने इस मामले की जांच की पर वह किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी. इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने की केंद्र सरकार से अनुशंसा की, जिसे मंजूरी मिल गयी.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए योग शिक्षकों ने तैयार की रणनीति

सीबीआइ ने 28 मार्च 2018 को मामले में प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की. जांच के क्रम में सीबीआइ ने इस मामले में राहुल राज नामक लड़के की संलिप्तता पायी. फारेंसिक रिपोर्ट के आधार पर उसके द्वारा दुष्कर्म और हत्या किए जाने का चार्जशिट कोर्ट में दायर किया गया, जिसके बाद चली सुनवाई में अंततः उसे रेप व हत्या का दोषी पाया गया और सजा सुनायी गयी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन