HAZARIBAGH NEWS: माता शबरी एवं श्रीराम मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय यज्ञ धूमधाम के साथ हुआ समापन

251 कलश यात्रियों के साथ गाजे- बाजे के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुई

HAZARIBAGH NEWS: माता शबरी एवं श्रीराम मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय यज्ञ धूमधाम के साथ हुआ समापन
जिसकी शुरुआत 251 कलश यात्रियों के साथ गाजे- बाजे के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुई।

यज्ञ के बाद चार पुंसवन संस्कार कराया गया। एक नामकरण, 10 देवस्थापना एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। द्वितीय दिवस की संध्या 251 दीपकों का विराट दीपक उत्सव के साथ युग अवतार की महाआरती कन्याओं द्वारा किया गया। जिसके बाद संगीतमय कथा एवं आतिशबाजी के साथ दो दिवसीय यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तिमय वतावरण से क्षेत्र गुंजयमान हुआ।

हजारीबाग: सदर प्रखण्ड अंतर्गत ओरिया पंचायत के ग्राम बिरबिर में स्थित माता शबरी एवं श्रीराम मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय यज्ञ धूमधाम के साथ समापन हुआ। जिसकी शुरुआत 251 कलश यात्रियों के साथ गाजे- बाजे के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। यज्ञ आचार्य एव प्रवचन कर्ता नकुल देव शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। जबरा डैम से जल लेकर यज्ञ मंडप में जल रखकर दो दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ का आरती कर शुरूआत हुई। पूजा- पाठ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रथम दिवस की संध्या प्रख्यात प्रवचन कर्ता आचार्य नकुल देव शास्त्री के द्वारा संगीतमय कथा कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर कथा सुनकर अनमोल वचनों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। द्वितीय दिवस की यज्ञ देव पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। पांच पालियों में लगभग 350 श्रद्धालुओ ने एक साथ हवन किया। यज्ञ के बाद चार पुंसवन संस्कार कराया गया। एक नामकरण, 10 देवस्थापना एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। द्वितीय दिवस की संध्या 251 दीपकों का विराट दीपक उत्सव के साथ युग अवतार की महाआरती कन्याओं द्वारा किया गया। जिसके बाद संगीतमय कथा एवं आतिशबाजी के साथ दो दिवसीय यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तिमय वतावरण से क्षेत्र गुंजयमान हुआ। भक्तिभाव से श्रद्धालु पूजा- पाठ में लीन रहे। भक्ती एवं उत्साह का अद्भुत संगम भी दिखा। प्रवचन कर्ता नकुल देव शास्त्री ने प्रवचन के दौरान कहा कि मनुष्य का जीवन परमात्मा द्वारा सर्वोत्तम उपहार के रूप में प्रदान किया गया है।

84 लाख योनियों में मनुष्य योनि को ऋषियों ने सर्वश्रेष्ठ योनि कहा है। मनुष्य तन प्राप्त करने के बाद जीवन में भक्ति का होना अनिवार्य। बिना भक्ति के मनुष्य का जीवन उसी तरह है जैसे बिना पानी के बादल। बिना लवण के बहु व्यंजन बेकार है, ठीक उसी प्रकार भक्ति के बिना मानव जीवन बेकार। भक्ति स्वतंत्र है सबके लिए सुलभ है और सभी सुखों को प्रदान करने वाला है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में सुख शांति के लिए ईश्वर की भक्ति भजन व सत्संग अवश्य करनी चाहिए।

मौके पर विशेष रूप से माता शबरी एवं प्रभु श्री राम मंदिर के अध्यक्ष नन्कु राम, सचिव जुगल यादव, कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश साव, उपसचिव अरविंद बक्शी, उपकोषाध्यक्ष सिता राम वर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गौतम वर्मा, अजय कुमार, प्रकाश यादव, अशोक यादव, पप्पू वर्मा, कमेश्वर वर्मा, अजित वर्मा, जगदीश राम, बीरबल कुमार, बिजय राम, सुनील यादव, तपेश्वर यादव, रुपेश राम, नरेंद्र यादव, विकाश यादव, गौतम यादव, कार्तिक यादव, बहादुर राम, ऋतू कुमार, जीवन कुमार, माइकल कुमार, बचन कुमार, गौतम कुमार, प्रेम कुमार एवं साजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ