राष्ट्रपति दौरे से पूर्व गुमला में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

राष्ट्रपति दौरे से पूर्व गुमला में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

गुमला: राष्ट्रपति के आगमन से पांच दिन पूर्व झारखंड में बड़ी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया गया है। गुमला के विशुनपुर के पास टेमारकच्चा जंगल में भाकपा माओवादियों ने विस्फोटकों को छिपा कर रखा हुआ था। लेकिन गुमला पुलिस और सीआरपीएफ के 218 बटालियन ने समय रहते उग्रवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार विस्फोटकों से आईइडी बनाने की योजना नक्सलियों की थी। जिससे वे पुलिस को क्षति पहुँचाना चाहते थे।

दरअसल, जिले में राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाए गये आईइडी बम बनाने वाले सामग्रियों को टेमारकच्चा के जंगल से बरामद किया गया। इन सारी सामग्रियों को  बाहर से मंगाया गया था, जिससे बम बनाया जाने वाला था।

जिले के एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। वहीँ जंगलों से बरामद विस्फोटक सामग्रियों में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 8 पीस, नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 52 पीस, कोडलेस वायर 63 फीट, सेफ्टी वायर 3 फीट, जिलेटिन राॅड 2 पीस, नक्सल लाइट्रेटर 8 पीस,अमोनियम नाइट्रेट 700 ग्राम, ब्लैक पॉलीथिन 1 पीस जमीन के अन्दर गाड़कर रखा हुआ था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली
Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत
Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
क्या है भारतीय नौसेना का ‘मिलन 2026’ अभ्यास, जहां से लौटते समय डूबा ईरानी युद्धपोत IRIS Dena
मेरी व्यथा… : डॉ. अतुल मलिकराम
वक्त का हर शै गुलाम… नीतीश की विदाई की बस इत्ती-सी कहानी है
बीआईटी मेसरा में झारखंड की जनजातीय विरासत और डिजिटल नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला
बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार में 20,000 करोड़ का निवेश, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
WhatsApp Plus: नया पेड प्लान आ रहा, फ्री vs प्रीमियम फीचर्स की पूरी डिटेल
Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी