Godda News: रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रूप से लोगों ने किया रक्तदान, 34 युनिट रक्त किया गया एकत्रित 

स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए

Godda News: रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रूप से लोगों ने किया रक्तदान, 34 युनिट रक्त किया गया एकत्रित 
रक्तदान करती एक बालिका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ० अंजुम ने बताया कि रक्तदान से शरीर से आयरन निकलता है, जिससे हृदय रोग, दिल का दौरा, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा कम होता है

गोड्डा: परसपानी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं ब्लड सेंटर सदर अस्पताल, गोड्डा के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित कैंप में कॉलेज के स्टॉफ, जूनियर डॉक्टर, मेडिकल छात्र एवं छात्राओं के द्वारा कुल 34 युनिट रक्तदान किया गया. जिनमें अधिकतर रक्तदाता पहली बार रक्तदान में शामिल हुए जिन्होंने स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान किया. कैंप का शुभारंभ ब्लड सेंटर सदर अस्पताल ,गोड्डा प्रभारी डॉ० मोहम्मद खालिद अंजुम और होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ० मनोज कुमार साह के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ० अंजुम ने बताया कि रक्तदान से शरीर से आयरन निकलता है, जिससे हृदय रोग, दिल का दौरा, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा कम होता है, और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. रक्तदान से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है.

कैंप में डॉ० हीरा पंडित, डॉ० मुकेश, डॉ० हेमलता, रेड क्रॉस सदस्य ऋषि ऋषभ, तनुश्री, आशीष आदि का सराहनीय  सहयोग रहा. रक्तदान करने वालों में जूनियर डॉ० उपासना, ज्योति, प्रभा, शशि, प्रियंका, इमरान, यश, साक्षी, रोजी आदि शामिल थे.

 

 

 

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement