विधायक बिरंची नारायण का वीडियो बनाने के आरोप में पूर्व पीए धराया, राजनीतिक सहयोगी ने की यह मांग
On
बोकारो/रांची : भाजपा विधायक बिरंची नारायण का वीडियो बनाने के आरोप में उनका पूर्व पीए आदित्य पुलिस के हत्थे चढ गया है. आदित्य सहित अन्य दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है. एसपी पी मुरुगन, डीएसपी सतीश चंद्र झा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने इनसे पूछताछ की है.
यह भी पढ़ें: बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
इस खुलासे के बाद विधायक के राजनीतिक सहयोगी दिपेश निराला ने इसे राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का परिणाम बताया है और मांग की है कि इसके पीछे वास्तविक दोषियों का पता लगाया जाना चाहिए और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
मालूम हो कि पिछले दिनों विधायक बिरंची नारायण के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



