राजस्थान में सचिन पायलट गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने के नोटिस पर 24 को आएगा फैसला

राजस्थान में सचिन पायलट गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने के नोटिस पर 24 को आएगा फैसला

जयपुर : राजस्थान हाइकोर्ट ने कांग्रेस के बागी सचिन पायलट की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला 24 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया. अदालत अब इस मामले में 24 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी. राजस्थान की अशोक गहलौत सरकार में डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट उनके समर्थक 18 विधायकों ने सरकार से बगावत कर दी थी, जिसके बाद स्पीकर सीपी दोषी ने उन्हें अयोग्य ठहराने संबंधी नोटिस भेजा था. उस नोटिस के खिलाफ सचिन पायलट ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी.

मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता की अदालत ने इस मामलीे मे ंदोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है और 24 जुलाई तक स्पीकर को नोटिस पर कार्रवाई करने से मना किया है. मंगलावर को इस मामले में तीसरी बार सुनवाई हुई. सचिन पायलट की ओर से वकील हरीश साल्वे ने लंदन से आॅनलाइन कोर्ट में अपना तर्क पेश किया. साल्वे ने फ्रीडम आॅफ स्पीच का हवाला देते हुए सचिन पायलट और अन्य 18 विधायकों को दिए गए नोटिस को खारिज करने की अपील की. वहीं, वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में सचिन की ओर से पक्ष रखा.

अदालत में स्पीकर सीपी जोशी की ओर से वकील प्रतीक कशलीवाल ने पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सुनवाई पूरी हो गयी है और राजस्थान हाइकोर्ट ने आदेश देने के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की है.

पिछले 10 दिनों से राजस्थान में राजनीतिक संकट चल रहा है. गहलौत गुट के विधायकों को राजस्थान के एक होटल में सुरक्षित रखा गया है, जबकि पायलट गुट के विधायक हरियाणा में रखे गए हैं. गहलौत ने पायलट व उनके समर्थक दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर दिया है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर