#Handwara हंदवाड़ा की शहादत पर बोले पीएम मोदी, कभी नहीं भूलेंगे सैनिकों की वीरता

#Handwara हंदवाड़ा की शहादत पर बोले पीएम मोदी, कभी नहीं भूलेंगे सैनिकों की वीरता

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ करते दो अधिकारी सहित कुल पांच सैनिक शहीद हुए हैं. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम अपने वीरों की शहादत को नहीं भूलेंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि. उनकी वीरता और बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. उन्होंने हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए राष्ट्र के लिए अत्यंत समर्पण के साथ काम किया. उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदना.

यह भी पढ़ें: मां विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्रों से निकले 18.27 लाख रुपये, प्रशासन ने कराई गणना


इस मुठभेड़ में लश्कर के ए तैयबा का शीर्ष कमांडर हैदर माना गया है. इसकी जानकारी कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने दी है. हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ आम लोगों को बचाने के दौरान आतंकियों से हुई.

हंडवाड़ा में सात-आठ नागरिक जख्मी, दो गंभीर

हंदवाड़ा में ब्लास्ट में कई लोग घायल भी हुए हैं. हंदवाड़ा अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डाॅ एजाज ने कहा कि यह एक ब्लास्ट इंजरी है जो राजवार के इलाके में हुई. हम दो बच्चों को श्रीनगर रेफर कर रहे हैं. एक के पांच में इंजरी है और एक के पेट में बाकी तीन स्थिर हैं.

वहीं, एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हम नाली से कचरा साफ कर रहे थे. पता नहीं उसमें क्या था, शायद ग्रेनेड था, जो फट गया और सात-आठ लोग जख्मी हो गए. सबको हंदवाड़ा लाया गया है. हम में से दो सीरियस हैं जिन्हें श्रीनगर रेफर किया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर