राज्य में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए बनेगा एजुकेशन ग्रिड

राज्य में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए बनेगा एजुकेशन ग्रिड

रांची: झारखंड में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘झारखंड एजुकेशन ग्रिड’ की स्थापना की जायेगीइस ग्रिड से राज्य के सामान्य एवं तकनीकी संस्थानों, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को जोड़ा जाएगायह ग्रिड अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगीइसके लिए पहले फेज में दस करोड़ रुपयों को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत खर्च किये जाने का अनुमान है।

सूत्रों के अनुसार राज्य में फिलहाल दो मुख्य सेंटर बनाए जायेंगेजिसमें सामान्य विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं सस्थानों के लिए रांची यूनिवर्सिटी को कोऑर्डिनेटर विश्वविद्यालय बनाया जाएगाजबकि राज्य के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के लिए कोऑर्डिनेटर झारखंड तकनीकी विश्वविद्याल को बनाया जाएगा। 

रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी भवन के ऊपरी तल्ले एवं रांची तकनीकी विश्वविद्यालय में सेंटर की स्थापना की जायेगीसेंटर अत्याधुनिक संसाधनों से लैस रहेगादोनों सेंटरों में वर्चुअल क्लास रूम को बनाया जाएगा, जो सभी कॉलेज, संस्थान एवं यूनिवर्सिटी से जुड़ा होगाइन ग्रिडों की मॉनिटरिंग उच्च शिक्षा और तकनीकी विभाग करेगा। 

यह ग्रिड यूजीसी के स्वयं पोर्टल से जुड़ेगाइसके अलावे दोनों ग्रिड देश-विदेश के संस्थानों एवं सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट से सम्पर्क कर सकेंगेसाथ ही डिजिटल माध्यम से विषय की पढ़ाई की जा सकेगी एवं विषयों से सम्बंधित किताबें और अन्य पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगीग्रिड में शामिल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: BRAIN TECH COMPUTER CHATRO में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों को मिले कंप्यूटर प्रमाणपत्र

इसके अलावा प्रचार-प्रसार के लिए वर्कशॉप और ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगीइसके लिए प्रोग्राम एडवाइजर सह चेयरपर्सन, प्रोग्राम डायरेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया जायेगासाथ ही इसमें विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगेफेज वन में झारखंड टेक्नीकल यूनिवर्सिटी को पांच कोर्स तैयार करने का जिम्मा दिया गया हैजिसके लिए डीन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की एक कमेटी बनायी जायेगी। 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान