रांची के अखबार : गलवान घाटी से पीछे हटा चीन, रांची में फिर चार पुलिसकर्मी मिले कोरोना से संक्रमित, अन्य खबरें

रांची के अखबार : गलवान घाटी से पीछे हटा चीन, रांची में फिर चार पुलिसकर्मी मिले कोरोना से संक्रमित, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने पहले पन्ने पर लीड खबर को शीर्षक दिया है : रास्ते पर आया चीन. अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे के 48 घंटे के अंदर चीन बैकफुट पर आया और उसने अपनी सेना को पीछे हटा कर कहा कि अब विवाद नहीं बढाएंगे. एक खबर है कि झारखंड कोरोना के मामलों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर बढ रहा है. ऐसे में सतर्कता अधिक जरूरी है. राज्य में 55 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें चार रांची के पुलिस कर्मी हैं. अखबार ने खबर दी है कि झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और मंगलवार को उत्तरी जिलों में बारिश के आसार हैं. बुधवार से मानसूस कमजोर होगा.

प्रभात खबर ने अपने कवर पेज दो पर एक खबर दी है कि राज्य में पीएम आवास योजना के तहत 1.32 लाख लोगों को घर मिलेगा. राज्य सरकार ने इससे संबंधित सूची केंद्र को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गयी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के हवाले से खबर है कि विश्वविद्यालयों को परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मिल गयी है. एक खबर है कि महिला से जुड़े अपराध पर रोक लगायी जाएगी और 300 थानों में इसके लिए हेल्प डेस्क बनाया जाएगा. इसके लिए पैसे निर्भया फंड से दिए जाएंगे. यह खबर है कि कोकर के दो छात्रों की तुपुदाना में रिंग रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

हिंदुस्तान ने भी लीड खबर चीन को ही बनाया है. शीर्षक दिया है: चीन ने गलवान से पांव पीछे हटाए. चीन ने संघर्ष वाली जगह से तंबू व सैनिक हटा लिए, निर्माण को ध्वस्त कर दिया. अन्य खबरें पहले पन्ने पर वहीं हैं जो प्रभात खबर ने दी हैं. जैसे विश्वविद्यालयों को परीक्षा लेने की अनुमति मिलना, कोकर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत और रांची में चार पुलिसकर्मी सहित दस नए मरीज मिलना.

दैनिक जागरण ने भी एनएसए अजीत डोभाल की चीन के विदेश मंत्री से बातचीत व चीन के गलवान घाटी से पीछे हटने को लीड खबर बनाया है. इस अखबार की एक खबर है जो अलग है. अखबार ने खबर दी है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अब किसान बन गए हैं, 43 एकड़ भूमि पर वे जैविक खेती कर रहे हैं. धौनी का आज जन्मदिन है और वे 39 साल के हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
झारखंड की दो टॉपर बेटियां कैसे बनीं 'सॉल्वर'? गरीबी, असफलता और लालच की पूरी कहानी
झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय
CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान