रांची के अखबारों की सुर्खियां : आर्मी चीफ का बड़ा बयान, आरबीआइ से फिर पैसा मांग सकती है मोदी सरकार, अन्य खबरें
रांची : झारखंड के अखबारों ने आज राज्य के साथ राष्ट्रीय खबरों को प्रमुखता से पहले पन्ने पर जगह दी है. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और नये सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का बयान अहम है. इसके अलावा स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी युवा दिवस पर अखबारों का अपना विशेष आयोजन भी है.
प्रभात खबर ने हेमंत की पीएम मोदी से मुलाकात को शीर्षक दिया है: हेमंत ने मांगी ट्राइबल यूनिवर्सिटी, पीएम बोले राज्य का रखेंगे ध्यान. सीएम ने पीएम से कहा कि झारखंड में योग्य आइएएस अफसरों की कमी है, इसलिए राज्य को योग्य आइएएस अफसर उपलब्ध करायें. वहीं, सेना प्रमुख नरवणे की खबर का शीर्षक है: देश की संसद कहे तो पीओके भी होगा हमारा. अखबार ने लिखा है कि 13 को राज्य मे ंसोहराय की और 15 को मकर संक्रांति की छुट्टी रहेगी. सचिवायल 11 से 13 तक बंद रहे, फिर 14 को एक दिन खुलेगा और अगले दिन फिर छुट्टी होगी, ऐसे में कई कर्मियों ने एक साथ पांच दिन की छुट्टी का लाभ लिया. अखबार ने लिखा है कि इंटर का पंजियन 20 जनवरी तक होगा.दैनिक जागरण ने सीएम हेमंत सोरेन की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लीड खबर बनाया है और इसे शीर्षक दिया है: पीएम से मिले हेमंत, राज्य की अपेक्षाओं से कराया अवगत. अखबार ने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने जनजातीय विश्वविद्यालय की मांग रखी जिस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया. अखबार ने लिखा है कि आदिवासी विश्वविद्यालय के बहरागोड़ा व गुमला में खोलने पर विवाद है. अखबार ने लिखा है कि पिछले साल 17 अगस्त को बैठक में गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने इसे बहरागोड़ा में खोलने की अनुमति दी थी, क्योंकि यह स्थान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के करीब है और वहां के स्टूडेंट भी पढने आएंगे. जबकि इससे पहले गुमला में राज्य सरकार इस विश्वविद्यालय की स्थापना करना चाह रही थी. अखबार ने एक खबर दी है कि रातू पुलिस ने चंदवा के एक अस्पताल संचालक को उठाया. एसएसपी के निर्देश पर चंदवा के इंदिरा अस्पताल संचालक संतोष राणा को रातू के जमीन कारोबारी कमलेश दुबे हत्याकांड मामले में हिरासत में लिया गया. अखबार ने श्रीनगर से एक खबर दी है कि डीएसपी के साथ कार में सवार हिजबुल के तीन आतंकी गिरफ्तार.
Latest News



