रांची से छपने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, अटक गयी झामुमो-कांग्रेस में बात

रांची से छपने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, अटक गयी झामुमो-कांग्रेस में बात

रांची : रांची से छपने वाले अखबारों में आज झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें अहम हैं. अखबारों ने चुनाव कवरेज को फोकस करना शुरू कर दिया है. प्रभात खबर ने भाजपा के अंदर की चुनावी सरगरमी को पहले पन्ने की लीड खबर बनाया है. अखबार ने शीर्षक दिया है – प्रदेश भाजपा की कोर टीम दिल्ली गयी, तय होंगे प्रत्याशियों के नाम. प्रभात खबर के अनुसार, सौदान सिंह, नंदकिशोर व अन्य नेता कल ही चार्टेड प्लेन से दिल्ली गए जबकि मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं महासचिव ओम माथुर आज दिल्ली जाएंगे.

प्रभात खबर ने खबर दी है कि साढे चार लाख अटके घरों के लिए 25 हजार करोड़ के फंड का आवंटन वित्त मंत्रालय ने किया है. इससे घर खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी. लोगों को जल्द मकान भी हैंडओवर होंगे. इसी तरह अखबार ने खबर दी है कि बोकारो थर्मल में भीड़ ने चोर बता कर पिटाई की, जिसमें एक की मौत हो गयी और दूसरा घायल है. हिंदुस्तान अखबार ने भी इस खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है.

प्रभात खबर ने हेमंत सोरेन के उस दावे को भी पहने पन्ने पर प्रमुखता से छापा है जिसमें उन्होंने कहा है कि जेएमएम 42 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इस अखबार ने साइबर ठगी पर एक स्पेशल स्टोरी दी है – छोटी सी गलती से खाली हो सकता है एकाउंट. यह खबर झारखंड में बढ रहे साइबर ठगी के संबंध में है. इसी तरह रांची यूनिवर्सिटी के पीजी होस्टल में जान जोखिम में डाल कर रह रहे 150 छात्रों की खबर भी इसने अंदर के पन्ने पर दी है.

अखबार ने खबर दी है कि रांची में 2335 आॅटो को परमिट है, जबकि पुलिसवाले 19 हजार आॅटो चलवा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मकान सूचीकरण कार्य का जायजा लेने देवगढ़ और एनटीपीसी वर्कर ब्लॉक पहुंचे बीडीओ 

हिंदुस्तान ने पहले पन्ने पर खबर दी है कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन पर फंसा पेंच. अखबार के अनुसार, आदिवासियों के सुरक्षित सीटों पर दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति है. इसके साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए सीट छोड़ने पर भी बात अटक गयी है.

यह भी पढ़ें: Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण

हिंदुस्तान ने खबर दी है कि सूबे में 3508 शिक्षकों की नौकरी जाएगी. अखबार ने महाराष्ट्र के राजनीतिक हलचल को भी पहले पन्ने पर बीजेपी-शिवसेना अड़ी, अगले 24 घंटे अहम.

दैनिक भास्कर ने भी आज पहले पन्ने पर चुनाव की खबर को ही लीड बनाया है. अखबार ने लिखा है यूपीए से एनडीए तक रण के लिए बांकुरों में खींचतान…सभी बोले पिक्चर अभी बाकी है. अखबार ने हेमंत के हवाले से लिखा है आज तसवीर साफ होगी और कल झामुमो की विधानसभा चुनाव की पहली सूची जारी होगी. अखबार ने लिखा है कि झामुमो 42 से कम सीटों पर लड़ने को तैयार नहीं है और कांग्रेस के साथ चार सीटों पर टकराव है. अखबार ने लिखा है कि बीजेपी ने सभी 81 सीटों की सूची तैयार कर ली, लेकिन फिर कहा कि आजसू भी साथ रहेगी. आजसू लोहरदगा और चंदनकियारी सीट पर नामांकन भी करने जा रही है.

अखबार ने खबर दी है कि कांग्रेस के किसी भी विधायक का टिकट नहीं कटेगा.

दैनिक जागरण ने पहले पन्ने पर लीड खबर दी है – मरांडी रहें, ना रहें, कल तय होगा गठबंधन. अखबार के अनुसार, विपक्षी गठबंधन बाबूलाल मरांडी के बिना भी बनेगा. वहीं, भाजपा का चुनावी खाका तैयार हो गया है और नामों पर दिल्ली में मुहर लगेगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां