21 जून को रांची होगी योग नगरी, ऑनलाइन- ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होगा: सीएम

21 जून को रांची होगी योग नगरी, ऑनलाइन- ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होगा: सीएम

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाया जायेगा। इसमें छात्रों व युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ें। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन के साथ- साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। स्थानीय संस्थाओं को भी इससे जोड़ें। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन रांची में होनेवाले मुख्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहीं।

[URIS id=9499]

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को इसके मुख्य आयोजन के लिए चुना, यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हम प्रदेशवासियों को इसे हर प्रकार से सफल बनाने के लिए जी- जान से जुटना है। हर किसी की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 13 जून को राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में हर वर्ग के लोगों को जोड़ें। 21 जून को कार्यक्रम स्थल से लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Govt Ad
https://samridhjharkhand.com/chata-20-2-2-million-jobs-are-sold

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर है। केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। बैठक में रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि रांची में उपायुक्त कार्यालय में ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। रांची में कल से न्यूक्लियस मॉल में इसकी सुविधा शुरू की जायेगी। इसके अलावा और भी सेंटरों को जोड़ा जायेगा। बैठक में रांची के एसएसपी अनीस गुप्ता भी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक