रांची: चौथे चरण की अधिसूचना जारी

रांची: चौथे चरण की अधिसूचना जारी

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निवार्चन आयोग का सांतवा एवं झारखंड में चौथे चरण के मतदान का शिड्यूल जारी कर दिया गया। इस दौरान तीन लोकसभा सीट राजमहल, दुमका और गोड्डा के लिए अधिसूचना जारी किया गया। इसके अनुसार 22 अप्रैल से नामांकन की तिथी आरंभ हो गई। 29 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नांमाकन कर सकते हैं। 30 अप्रैल को नामों की स्क्रूटनी की जायेगी। जबकी 2 मई को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यिांग्ते ने प्रेस वार्ता में मीडिया को दी।
श्री ख्यिांग्ते ने बताया कि उक्त तीनों लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को मतदान किए जायेंगे, 23 मई को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि राजमहल एसटी सीट है। यहां कुल 2020 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। वहीं दुमका भी सीट है और यहां कुल 1891 मतदान केंद्र बनाये गए है। जबकि गोड्डा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2347 है। उन्होंने मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि राजमहल लोकसभ क्षेत्र में कुल मतदाता 14,34,506 है, है इनमे पुरूष 7,31,659, महिला 7,02,840 एवं थर्ड जेंडर के मतदाता 07 है। नए मतदाताओं की संख्या 9800 है। इसी प्रकार दुमका क्षेत्र में पुरूष 7,01,538, महिला 6,62,165 एवं थर्ड जेंडर के मतदाता 11 है। 14340 नए मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
जबकि गोड्डा लोकसभा में कुल 16,91,410 मतदाता है। इनमे पुरूष 8,92,930, महिला 7,98,474 एवं थर्ड जेंडर के मतदाता 6 है। जबकि 15364 नए मतदाता है। श्री ख्यिांग्ते ने बताया कि 18 अप्रैल तक कुल 1,09,025 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया है। जबकि यह संख्या 1 जनवरी 2019 में 71,203 थी।
इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कई बुथों को संवेदनशील की कैटेगरी में रखा गया है। इसकी संख्या अभी जारी नहीं की गई है। संवेदनशील बुथों की पहचान के विषय में उन्होंने बताया कि जिन बुथों पर पिछली बार चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान हुए थे और उनमे से भी 90 प्रतिशत वोट किसी एक व्यक्ति को पडा था ऐसे बुथों को संवदेनशील में रखा गया है। इन बुथों पर सीआरपीएफ के जवान एवं अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं बुथों में मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए विषय व्यवस्था की जायेगी। दिव्यांग मतदाताओं को बुथों में जाने के लिए रैंप की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पानी और बिजली के भी समुचित इंतजाम किए जायेंगे।
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान