रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां : भाजपा में जाने पर पहली बार बोले बाबूलाल, दिल्ली में मंत्री पद के लिए लाबिंग

रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां : भाजपा में जाने पर पहली बार बोले बाबूलाल, दिल्ली में मंत्री पद के लिए लाबिंग

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों ने आज अलग-अलग खबरों को प्राथमिकता दी है.

प्रभात खबर ने आज कांग्रेस विधायकों के दिल्ली शिफ्ट होने और मंत्री पद के लिए तेज लाबिंग किए जाने को टाॅप बाॅक्स में जगह दी है. अखबार ने लिखा है कि कांग्रेस के छह से अधिक विधायक दिल्ली में कैंप कर रहे हैं. कांग्रेस पांच मंत्री पद पर अड़ी है. दिल्ली में कैंप करने वाले विधायकों में बादल पत्रलेख, उमाकांत अकेला, दीपिका पांडेय सिंह, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा सिंह, राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा और इरफान अंसारी शामिल हैं. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन भी दिल्ली में हैं और वे झारखंड भवन की बजाय अब किसी अन्य स्थल पर रह रहे हैं. कल मुख्यमंत्री सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सीएए के खिलाफ हुई विपक्षी बैठक में भी शामिल हुए थे. वहीं, अखबार ने खबर दी है कि रातू के बिजूलिया में जमीन कारोबारी इम्तियाज अंसारी की गोली मार कर कल शाम साढे छह बजे हत्या कर  दी गयी. अखबार ने एक खबर दी है कि पूर्व सीएम रघ्रघुवर दास को आवास देने का निर्णय सरकार के उपर निर्भर करता है. ध्यान रहे कि दास अब विधायक भी नहीं हैं. कुजू में एलपीजी टैंकर पलटने से दहशत का माहौल व 13 घंटे रोड जाम रहने की खबर भी अखबार ने दी है. साहित्याकार व वामपंथी राजनेता खगेंद्र ठाकुर के निधन की खबर भी अखबार में ब्रिफ में है.

वहीं, अखबार ने बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उनसे बात की है. विदेश यात्रा पर चल रहे मरांडी ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर विलय का प्रश्न होगा तो भाजपा उनकी स्वाभाविक पसंद होगी, राजनीति के इस मोड़ पर कांग्रेस में जाकर सीखना नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उनके विधायकों ने कांग्रेस में जाने की बात कही थी, इसलिए उन्होंने हेमंत सरकार को समर्थन दिया.

हिंदुस्तान ने महंगाई पर लीड खबर छापी है. अखबार ने लिखा है कि साढे पांच साल में महंगाई इस वक्त सबसे अधिक है. अखबार ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की सीएए के खिलाफ हुई बैठक में छह दलों की गैर मौजूदगी को प्रमुखता से छापा है और विपक्षी एकजुटता के लिए झटका बताया है. रातू में जमीन कारोबारी की हत्या व खगेंद्र ठाकुर के निधन जैसी खबरें भी अखबार के पहले पन्ने पर हैं. अखबार ने खबर दी है कि राज्य की बिजली कंपनियों में 1145 पदों पर नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़ें: बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

दैनिक भास्कर ने आर्थिक मोर्चे की खबर को आज लीड बनाया है. मुंबई से खबर दी है कि 16 लाख रोजगार घटे. एसबीआइ की रिपोर्ट है कि आर्थिक सुस्ती की वजह से नौकरियों पर असर पड़ रहा है. वहीं, इस खबर के पूरक खबर के रूप में महंगाई की खबर अखबार ने दी है कि खुदरा महंगाई दर 7.35 प्रतिशत हो गयी. दिसंबर में सब्जियां 60.5 प्रतिशत व खाने-पीने की चीजें 14.12 प्रतिशत महंगी हो गयीं. इस अखबार ने भी जमीन कारोबारी की हत्या की खबर पहले पन्ने पर दी है. अखबार ने रांची से एक खबर दी है कि सड़क पर खाने पीने की चीज बेचने वालों को भी ट्रेनिंग लेनी होगी.

यह भी पढ़ें: जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल