जमशेदपुर: खड़ी महिला को ट्रेलर ने कुचला, दर्दनाक मौत

जमशेदपुर: खड़ी महिला को ट्रेलर ने कुचला, दर्दनाक मौत

एक्सप्रेस हाइ-वे 6 घंटा जाम
जमशेदपुर: झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना के पास आज ट्रेलर ने सड़क पर खड़ी महिला को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर- कांड्रा एक्सप्रेस हाइ-वे को लगभग छह घंटे तक जाम रखा। मृतका की पहचान बसंती महतो (45) के रूप में की गयी है।
मृतक महिला आमदा (खरसावां) के बड़ाबंबो की रहने वाली है। वे कई सालों से अपने परिवार के साथ प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शिवनारायणपुर में रह रहीं थीं। घटना को लेकर उसके पति वंशी महतो का कहना है कि वह गम्महिरया के चंदूका में काम करती थी। दोनों आज सुबह टीचर ट्रेनिंग मोड़ के पास किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आदित्यपुर की ओर से आ रही ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों ने हादसे के विरोध में छह घंटे तक आदित्यपुर-कांड्रा एक्सप्रेस हाइ-वे जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी चंदन कुमार वत्स, आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय सहित सीओ धनंजय राय पहुंचे व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार मुआवजे के तौर उन्हें 70 हजार रुपये दिया गया। अधिकारियों ने इस दौरान और भी उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत होकर जाम हटा दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान