भाजपा विधायक ने सरकार को बालू उठाव में आ रही बाधाओं से कराया अवगत
On
रांची/हजारीबाग: आये दिन बालू उठाव कार्य में पुलिस-प्रशासन द्वारा बाधा डाले जाने के मामले को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने आज सदन में उठाया। उन्होंने सरकार को पुलिस द्वारा मनमाने तरीके से बालू गाड़ी रोकने के मामले से अवगत कराया।
मनीष ने कहा कि पुलिस पहले गाड़ी रोक लेती है, फिर माइनिंग वालों या सीओ को बुलाया जाता है। जिसके बाद घुमावदार तरीके से काम होता है। जबकि सरकार का कहना है की पुलिस गाड़ी को नहीं रोकती है। विधायक ने कहा कि नियमानुसार निजी कार्यों के लिए ग्राम पंचायत से ₹100 की रसीद कटा कर बालू उठाया जा सकता है। मगर पुलिस वसूली के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना कर गाड़ी रोकती है।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


