उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत, 6 की हालत नाजुक

अब तक 19 अभ्यर्थियों ने उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में दम तोड़ा

उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत, 6 की हालत नाजुक
अस्पताल में अभ्यर्थी के शव के साथ परिजन व अन्य.

मृतक की पहचान राजधनवार निवासी 28 वर्षीय विरंची राय के रूप में हुई है. वह उत्पाद सिपाही बहाली में भाग लेने आया था. शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ था. दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर की दौड़ भी पूरी की. इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी.

गिरिडीह: उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गिरिडीह में एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई. उत्पाद सिपाही बहाली भर्ती में मरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब 19 हो गई है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय विरंची राय के रूप में हुई है. वह राजधनवार का रहने वाला था. घटना के बारे में बताया गया कि विरंची राय उत्पाद सिपाही बहाली में भाग लेने आया था. शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ था. दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर की दौड़ भी पूरी की. इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी. तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन ने किसी तरह उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

इसके अलावा दौड़ में शामिल छह अन्य युवकों की भी तबीयत बिगड़ गई. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें निमिया घाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, हजारीबाग के खुशनवाज आलम, पश्चिमी सिंहभूम के धरमदास, कोडरमा के त्रिभुवन यादव और रामगढ़ के बबलू बेदिया शामिल हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात की. उन्होंने अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थियों से भी मुलाकात की. हालांकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश