मनरेगा में कार्यरत जूनियर इंजीनियर की मौत, किराए के घर में मिला शव

मनरेगा में कार्यरत जूनियर इंजीनियर की मौत, किराए के घर में मिला शव

गिरिडीह: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भंडारीडीह में मनरेगा में कार्यरत जूनियर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह किराए के मकान में रह रहा था। आज सुबह मनरेगा के काम से कुछ महिलाएं जब मृतक के घर पहुंची, तब उन्होंने कमरे में बेड पर इंजीनियर का शव देखा। जिसके बाद इस मामले की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गयी। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।

शव की पहचान जावेद के रूप में की गयी, जो कि धनबाद के पाथरडीह का निवासी बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार वह पिछले 19 वर्षों से गिरिडीह में कार्यरत था। वहीँ थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि जावेद की मृत्यु संदिग्ध स्थिति में हुई। मृत्यु का कारण पता करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जावेद शादीशुदा था। वह यहाँ किराये के मकान में अकेले रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी धनबाद के पाथरडीह में अपने ससुराल में रहती थी।

वहीँ महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे लोग जब जूनियर इंजीनियर के घर पहुंची, तब उन्होंने घर का दरवाजा खुला पाया। अन्दर जाने पर उन लोगों ने सोता हुआ समझकर जावेद को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उस वक्त तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इधर पुलिस ने बताया कि मृतक ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का शिकार था। हालाँकि, शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है, जिसके रिपोर्ट आ जाने पर मौत के कारणों से पर्दा उठेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी