8 दिनों के भीतर 16 लोगों की मृत्यु, सीएस ने बताया- जहरीली शराब से हुईं मौतें
On
गिरिडीह: जिले में मौत का तमाशा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले के देवरी और सरिया प्रखंड में पिछले
आठ दिनों के भीतर 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी क्रम रविवार देर रात को एक व्यक्ति की मौत हो गयी।इसपर सिविल सर्जन ने उपायुक्त को बताया कि पहली दफा में जहरीली शराब को मृत्यु की वजह के तौर पर देखा जा रहा है। हालाँकि, पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के आने के बाद ही इन मामलों पर से पर्दा हटेगा। वहीँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गिरिडीह डीसी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के बाद डीसी राहुल सिन्हा के आदेश पर विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। वहीँ सरिया में पुलिस ने उत्पाद विभाग के टीम के साथ औंरवाटांड में छापेमारी कर शराब को नष्ट किया। वहीँ प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल अपनी टीम के साथ सरिया के फ़क़ीरापहरी गाँव में मामले की छानबीन की। इस दौरान बीमार लोगों की जांच भी की गयी, जिसमे शराब सेवन की बात सामने आई है। इसके अलावे टीम को यह भी जानकारी मिली कि इलाके में महुआ से बन रही शराबों में जहरीले रसायनों का इस्तेमाल हो रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



