संताल आदिवासियों के आराध्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मेरी हांसदा गिरफ्तारी हो, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा

संताल आदिवासियों के आराध्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मेरी हांसदा गिरफ्तारी हो, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा

दुमका में ग्रामीणों ने पुतला दहन कर जताया विरोध

दुमका : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर पोस्ट के अंतर्गत ग्राम.नवाडीह के ग्राम प्रधान महेश चन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता में मसलिया-दुमका के मुख्य मार्ग पर कथित सिंगर मेरी हांसदा के यूट्यूब चैनल पर चले एक विवादित गीत को लेकर उनका पुतला दहन किया गया। इस गीत में संताल आदिवासियों के अाराध्य देवता माराँग बुरू को शैतान कह कर अपमानित किया गया है। इस गीत मंे जान-बूझ कर सोची समझी साजिश के तहत आदिवासियों को टारगेट किया जा रहा है। एक विशेष संप्रदाय को भड़काने का काम किया गया है, जिससे संताल आदिवासियो को गहरा आघात लगा है। उनकी धार्मिक भावना को काफी ठेस पहुँची है।

इस विवादित गीत से आदिवासी समाज में पुरजोर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है 2 मार्च 2021 को मेरी हांसदा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड होने के बाद अब तक मेरी हांसदा एवं उनकी टीम की गिरफ्तारी नहीं हुई है जो प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही एवं नाकामी है। ग्रामीणों का कहना है कि कथित सिंगर मेरी हांसदा एवं उनकी टीम को अविलंब गिरफ्तार किया अन्यथा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में नवाडीह ग्राम प्रधान महेश चंद्र मुर्मू के अलावा ठिकाहा ग्राम के माँझी बाबा श्यामसुंदर हांसदा, उपरबहाल ग्राम के माँझी बाबा सूर्यदेव हेम्ब्रम एवं नवाडीह ग्राम के जोगमाँझी बलिराम हेम्ब्रम, गुडेत बाबा सुशील मुर्मू नवाडीह, नायकी बाबा संतोष मुर्मू;नवाडीह, मकलु मुर्मू, सुकुरमुनी मराँडी, निलमुनी मुर्मू, बाहामुनी हेम्ब्रम, सरोजनी मुर्मू, बसंती हेम्ब्रम, निवेदिता मुर्मू, प्रिया मुर्मू, भारती सोरेन, राजमेरी मराँडी, पकु मुर्मू, विकास मुर्मू, अविनाश हेम्ब्रम, संजय हांसदा, राजदीप हेम्ब्रम, विमल टुडू, तापस हेम्ब्रम, उमेश टुडू, परमेश्वर हांसदा, सुनील टुडू इत्यादि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान