चाईबासा: बस दुर्घटना में घायल बीजेपी कार्यकर्त्ताओं से मिले पूर्व सीएम मधु कोड़ा, जाना कुशलक्षेम

पीएम मोदी के कार्यक्रम से लौटने के दौरान बस हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

चाईबासा: बस दुर्घटना में घायल बीजेपी कार्यकर्त्ताओं से मिले पूर्व सीएम मधु कोड़ा, जाना कुशलक्षेम
बीजेपी कार्यकर्त्ताओं का हाल जानने अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा.

घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं के बेहतर इलाज के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चिकित्सीय कर्मी एवं सिविल सर्जन से बात की एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए.

चाईबासा: जमशेदपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकुंडीया गांव के समीप तेरगो नदी के पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में बस में सवार कई लोग जख्मी हो गए. पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा को आज सुबह घटना की सूचना मिली. जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल जाकर घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. 

WhatsApp Image 2024-09-16 at 13.17.03_68707d62 (1)
कार्यकर्त्ताओं के बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन से बात करते मधु कोड़ा.

सभी घायलों उनका हाल चाल जाना  एवं आवश्यक मदद की भी बात कही. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने मधु कोड़ा ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं के हर सुख दुख में पार्टी साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि घायल कार्यकर्ताओं को हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी.  इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा चिकित्सीय कर्मी एवं सिविल सर्जन से मिलकर बेहतर इलाज करने का आवश्यक निर्देश भी दिया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार