चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुआ ने जयपुर गांव में किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

मंत्री के पहल पर गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुआ ने जयपुर गांव में किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी
ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करते मंत्री दीपक बिरुआ.

गांव के ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने मंत्री को दी थी. इसके बाद मंत्री दीपक बिरुआ ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया था. इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया.

चाईबासा: हाटगम्हारिया प्रखंड के जयपुर गांव में गुरुवार को मंत्री दीपक बिरुआ ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. मंत्री दीपक बिरुआ ने विधिवत्त पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. इसके बाद स्विच दबते ही गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो उठा. पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ था, जिसके कारण गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. गांव में पुन: बिजली आने से लोगों में काफी हर्ष का माहौल बना रहा. गांव के  ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने मंत्री को दी थी. इसके बाद मंत्री दीपक बिरुआ ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया था. इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. 

मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को अब अंधेरे में रात बितानी नहीं पड़ेगी. उन्होंने ग्रामीणों को भी बिजली का सही उपयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है. ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं. वे समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे. उन्होंने बताया कि बिजली हमारे जीवन की मूल आवश्यकता बन चुकी है. इसके बिना जीना बहुत कठिन है. पहले के जमाने में लोग अंधेरे में रहते थे लेकिन आज बिजली की वजह से हमको अंधेरे में भी उजाला देखने का मौका मिलता है. 

उन्होंने बिजली बिल से संबंधित कहा कि बीपीएल के तहत जोड़े गए बिजली उपभोक्ताओं को भाजपा की सरकार ने 110 रुपए प्रति यूनिट की दर लागू कर कर्ज में डूबा दिया. इससे कई लोगों पर एफआईआर होने की नौबत आ गई थी. लेकिन हमारी सरकार ने इस पर समीक्षा करते हुए उन्हें 200 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया. साथ ही अब उनके बकाया बिजली बिल को भी माफ कर दिया. इस मौके पर जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, मुखिया गोपाल हेंब्रम, बबलू गुप्ता, विकास समेत, जीवनी सिंकू, राजेश सिंकु समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद