खिराबेड़ा में मृतक के परिजनों से भेंट कर विधायक अमर कुमार बाउरी ने दी मदद

खिराबेड़ा में मृतक के परिजनों से भेंट कर विधायक अमर कुमार बाउरी ने दी मदद

चंदनकियारी(बोकारो) : चंदनकियारी के विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को गोपालपुर, खिराबेड़ा गाँव में गोस्वामी परिवार के मृतक जोगेश्वर कालिंदी के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मृतक के आश्रितों के बीच चावल व यथासंभव आर्थिक मदद की.

ज्ञात हो कि सोमवार को जोगेश्वर कालिंदी का शव उनके गांव खिराबेड़ा पहुंचा. उनकी मौत एक दुर्घटना में हो गयी थी.
मौके पर विधायक ने कहा कि मृतक के परिजनों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना को लाभ जल्द से जल्द दिलवाएंगे. वहीं उन्होंने गोस्वामी परिवार को सरकार के तरफ से कुछ जमीन बंदोबस्ती करवाने का भी आश्वाशन दिया ताकि आने वाले समय में वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें.

विधायक ने कहा कि उनकी यह कोशिश होगी कि इस पंचायत के सभी मजदूर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले ताकि कोई भी परिवार रोजगार की तलाश में कोई भी व्यक्ति अन्य राज्य में पलायन न करें.

मौके पर जयदेव राय, प्रशांत मल्लिक, अशोक माहथा, अशोक महतो, शंकर बाउरी, हजारी प्रसाद महतो, पशुपति महतो, राजेश महतो, हीरालाल महतो, अजीत महतो एवं अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल