#TahirHussain दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन की भूमिका पर तमतमाए अरविंद केजरीवाल

#TahirHussain दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन की भूमिका पर तमतमाए अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली हिंसा पर एक प्रेस कान्फ्रेंस कर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी. इस दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की दिल्ली के दंगों में भूमिका संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर दंगों में आम आदमी पार्टी का आदमी संलग्न मिले तो उसे दोगुणी सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दंगा प्रभावित लोगों की राहत के लिए कई सारे कदम उठाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आ रहे घायलों का इलाज किया जा रहा है और निजी अस्पताल में उनका इलाज करवाना है तो फरिश्ते स्कीम के तहत इसे कराया जा सकता है. उन्होंने मृत लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का भी एलान किया. वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों के परिजनों को पांच-पंाच लाख रुपये देने की बात कही. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार हर दंगा पीड़ित परिवार का ख्याल रखेगी.

केजरीवाल ने कहा कि कोई भी दंगाई हो, चाहे वह किसी पार्टी से हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम आगजनी, हिंसा के दौरान जले कागजात फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन करेंगे.

मालूम हो कि चांदबाद इलाके में मृत मिले आइबी अधिकारी अंकित शर्मा मामले में ताहिर हुसैन की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और इसी से जुड़े सवाल पत्रकारों ने केजरीवाल से पूछे.

ताहिर हुसैन ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन ने दंगों में अपनी भूमिका पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि कि दंगा फैलाने की जिम्मेदारी कपिल मिश्रा, वारिस पठान जैसे लोगों की है. हमने कभी ऐसी हरकत न की है और न कर सकते हैं. आप हमारा पुराना रिकार्ड उठा कर देख लीजिए, हमने अमन व शांति का काम किया है.


उधर, दिल्ली पुलिस ने आज उनकी एक फैक्ट्री को सिल कर दिया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान