बिहार : राजद ने दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार उतारे, कांग्रेस के लिए नहीं छोड़ी सीट

बिहार : राजद ने दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार उतारे, कांग्रेस के लिए नहीं छोड़ी सीट

पटना : राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतार दिए और उनका नामांकन भी करवा दिया. पार्टी ने कांग्रेस की मांग के अनुरूप उसके लिए एक सीट नहीं छोड़ी. राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज सुबह ऐलान किया कि प्रेम चंद गुप्ता एवं अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से राजद के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. उसके बाद राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने दोनों नेताओं को साथ ले जाकर अपनी मौजूदगी में नामांकन करवाया.

तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि पार्टी हर जाति के लोगों को साथ लेकर चलेगी. तेजस्वी के इस बयान को पार्टी के जातीय आधार को विस्तार देने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है. प्रेमचंद गुप्ता जहां वैश्य वर्ग से आते हैं, वहीं अमरेंद्र धारी सिंह भूमिहार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं. तेजस्वी ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है कि राजद एमवाइ समीकरण पर काम करता है.


तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछड़ों, दलित, अल्पसंख्यक व अगड़ी जाति के लोगों को राज्यसभा भेजती रही है. उन्होंने अमरेंद्र धारी सिंह को आम लोगों द्वारा नही पहचानने के सवाल पर कहा कि कई मंत्री को भी जनता नहीं पहचानती है, आपको याद होगा कि पिछले दिनों को एक कार्यक्रम में जाने से मंत्री मंगल पांडे को एक सिपाही ने रोक दिया था. उन्होंने कहा कि अमरेंद्र धारी सिंह पार्टी से जुड़े रहे हैं. वहीं, प्रेम चंद गुप्ता के एक बड़े कारोबारी हैं और पहले भी राजद से राज्यसभा में रहे हैं. वे यूपीए सरकार में केंद्र में काॅरपोरेट मामलों के मंत्री भी थे.

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. जिसमें दो सीट राजद, दो सीट जदयू एवं एक सीट भाजपा का जीतना तय माना जा रहा है. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने हरिवंश व रामनाथ ठाकुर को, भाजपा ने विवेक ठाकुर को और राजद ने प्रेमचंद गुप्ता व अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा है. अब अगर किसी खेमे से छटा उम्मीदवार मैदान में उतरता है तो चुनाव रोचक होगा, नहीं तो सबकी जीत तय है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी