#UddhavThackeray उद्धव ठाकरे हो सकते हैं महाराष्ट्र के सीएम, पवार के एलान पर कांग्रेस ने बढा दिया सस्पेंस

#UddhavThackeray उद्धव ठाकरे हो सकते हैं महाराष्ट्र के सीएम, पवार के एलान पर कांग्रेस ने बढा दिया सस्पेंस

 

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी एवं कांग्रेस की सरकार की गुत्थी सुलझ नहीं रही है. आज मुंबई में तीनों दलों की बैठक हुई पर उसमें सरकार गठन पर आखिरी सहमति नहीं बन पायी. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चैहान ने अंत में यह कहा कि बैठक अच्छी हुई, लेकिन कल यानी शनिवार को फिर बैठक होगी. इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा था कि शिवसेना चीफ तीनों दलों की साझा सरकार के पांच साल के लिए फुल टाइम मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री पद की बात है उस पर कोई संदेह नहीं है.

पवार के बयान के बाद पृथ्वीराज के बयान से मुख्यमंत्री पद पर एक बार फिर सस्पेंस बन गया. पृथ्वीराज ने कहा कि शरद पवार ने जो कुछ कहा है वे उस पर कुछ नहीं कहेंगे, जब हम सभी मुद्दों पर बात कर लेंगे तब बोलेंगे. तीनों दलों की मीटिंग नेहरू साइंस सेंटर में हुई थी. इस बैठक में अहमद पटेल भी थे. उन्होंने बैठक को अपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कल भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा?

शरद पवार ने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस एवं एनसीपी के नेताओं ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम एवं सरकार में पार्टियों की भूमिका पर शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे से बात की है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे की अगुवाई में नयी सरकार बनाने को अंतिम रूप दिया गया.

वहीं, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि पहली बार हम तीनों दलों के नेता साथ बैठे. हम चाहते हैं कि सरकार बनाने से पहले कोई ऐसा मसला नहीं हो, जिसका हल हमारे पास नहीं हो. उद्धव ने कहा पाॅजिटिव एवं सभी विषयों पर बात हुई है.

संभव है कि तीनों दल शनिवार को बैठक कर विधायक दल के नेता के चयन की औपचारिकता पूरी करें और फिर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गवर्नर से समय मांगें.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न