साढ़े चार केवल नकारात्मक राजनीति: प्रतुल
On
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का कहना है कि प्रजातंत्र में एक सशक्त विपक्ष की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ऐसे में विपक्ष को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर राजहित में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। लेकिन यह विडंबना है कि बीते साढे 4 वर्षों से झारखंड की राजनीति में पूर्णत: नकारात्मक व विध्वंसक भूमिका विपक्ष ने अदा की।[URIS id=8357]
प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतुल ने कहा कि जनता बड़ी उम्मीद से अपने विधायक को चुनकर भेजती है, लेकिन इनके विधायकों ने अधिकांश समय विधानसभा को ही चलने नहीं दिया। जनता ने भाजपा को इतना प्रचंड बहुमत देकर विपक्ष को साफ बता दिया है कि उसे विपक्ष की विध्वंसक भूमिका कतई पसंद नहीं। प्रवक्ता ने कहा कि इस बार लोस चुनाव में देश के साथ झारखंड की जनता ने परिवार वादी व नकारात्मक राजनीति करने वाले लोगों को पूरे तरीके से रिजेक्ट कर दिया । कहा कि झारखंड की जनता ने एनडीए गठबंधन को लगभग 55 प्रतिषत वोट के साथ झारखंड में सभी विपक्षी दलों से कोसों आगे रखा है। कहा कि एनडीए को झारखंड की 81 विधानसभा में 63 विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली है यानी झारखंड की 75 प्रतिशत सीटों पर एनडीए का गठबंधन आगे रहा है। अकेले भाजपा ही 57 विधानसभा क्षेत्र में आगे रही है। प्रतुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव बीत गए, लेकिन मुख्यमंत्री और भाजपा द्वारा बारंबार पूछे जाने के बावजूद हेमंत सोरेन ने अभी तक खुद यह नहीं बताया है कि उनका स्थाई पता क्या है।
Edited By: Samridh Jharkhand
