राजस्थान : अशोक गहलौत की विधायकों के साथ बैठक के बाद कांग्रेस का 109 विधायकों के समर्थन का दावा

राजस्थान : अशोक गहलौत की विधायकों के साथ बैठक के बाद कांग्रेस का 109 विधायकों के समर्थन का दावा

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने आज पार्टी के विधायकों के साथ अपने आवास पर बैठक की. इस बैठक में सचिन पायलट की बगावत के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गयी. बैठक के बाद कांग्रेस ने 109 विधायकों के समर्थन का दावा किया. 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 109 विधायकों का समर्थन अगर वास्तविक रूप में गहलौत को हासिल है तो उन्हें सत्ता से बाहर करना संभव नहीं है.


इस बैठक में कांग्रेस के बागी नेता व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल व उनके कई समर्थक शामिल नहीं हुए. बैठक के बाद विधायकों ने विक्टरी साइन बनाकर अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा किया.

उधर, दिल्ली में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि अगर परिवार में कोई सदस्य नाराज हो जाता है तो वह परिवार को गिराता नहीं है, वह परिवार के साथ बैठकर बात करता है. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट या कोई और विधायक अगर नाराज हैं तो वे परिवार से साथ बैठें, कांग्रेस के दरवाजे उनके लिए खुले हुए हैं, हम मिल बैठकर हल निकालेंगे. उन्होंने कहा कि वे पार्टी फोरम पर अपनी बात रखेंगे तो हम उसका हल निकालने के लिए तैयार हैं.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 48 घंटों में कांग्रेस पार्टी ने कई बार सचिन पायलट से बात की है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर