प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, गिरफ्तार पूर्व आइपीएस के परिजन के घर पहुंचीं

प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर लगाया  बदसलूकी का आरोप, गिरफ्तार पूर्व आइपीएस के परिजन के घर पहुंचीं

 

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश पुलिस पर खुद को अपने गंतव्य तक जाने से रोकने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने उन्हें उस वक्त रोक दिया जब वे दारापुरी जी के परिवार से मिलने जा रही थीं. उन्होंने पुलिस पर दुव्र्यवहार का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कि पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, इसके बाद वे अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर टू व्हीलर से दारापुरी जी के घर पहुंची और पीड़ित परिवार से मिलीं.

 

एसआर दारापुरी एक पूर्व आइपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के मामे में गिरफ्तार किया है. प्रियंका गांधी जब सदफ जफर नाम के एक और गिरफ्तार किए गए शख्स के घर जा रही थीं, तब भी उन्हें रोका गया. जफर ने भी नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. प्रियंका गांधी ने कहा कि है हमें रोड पर रोकने का कोई कारण नहीं था. उन्होंने कहा कि यह एसपीजी का नहीं यूपी पुलिस का मुद्दा है.

 

मालूम हो कि जदफ जफर की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सदफ जफर ने अपनी अर्जी में खुद के निर्दोष होने की बात कही थी. कोर्ट ने कहा है कि जिन आरोपों में उनका चालान किया गया है, वे गंभीर प्रकृति के हैं. ऐसे में उन्हें जमानत का अधिकार नहीं है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल